Breaking

Post Top Ad

Friday, August 10, 2018

UP police सिपाही भर्ती 2018: परीक्षा की नई डेट का ऐलान uppbpb.gov.in पर जल्द, इस वजह से रद्द हुई परीक्षा

Advertisements
Advertisements





उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने यूपी पुलिस सिपाही और आरक्षी पीएसी भर्ती के लिए 18, 19 जून 2018 को हुई दो पालियों की लिखित परीक्षा में दूसरी पाली की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 18, 19 जून 2018 की दूसरी पाली की रद्द की गई परीक्षा की जगह पुन: शीघ्रातिशीघ्र आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में यूपीपीबीपीबी की ओर से जल्दी परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
18, 19 जून 2018 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई परीक्षा में अनियमितता सामने आई है। इस बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पार्दर्शिता को अक्षुण बनाए रखने के लिए दूसरी पाली की परीक्षा रद्द की गई। अब यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages