एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2017 टियर-द्वितीय शनिवार से शुरू हो गई है। आयोग के मध्य क्षेत्र के अंतर्गत 43 हजार 114 अभ्यर्थियो इसमें शामिल होना था, उनमें से करीब 80 फीसदी अभ्यर्थी ही दोनों पालियों में परीक्षा देने पहुंचे। यह इम्तिहान 22 फरवरी तक चलेगा।
एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि सीजीएल 2017 TIER 1 की परीक्षा देश भर के एक लाख 89 हजार 838 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की थी। इसमें 43,114 अभ्यर्थी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के अभ्यर्थी हैं।
शनिवार को परीक्षा दो पालियों में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक और दोपहर में 3.15 से 5.15 बजे तक हुई।
इलाहाबाद के चार केंद्रों पर 80.04 %, कानपुर के चार केंद्रों 80.22%, वाराणसी के तीन केंद्रों पर 80.15%, लखनऊ के पांच केंद्रों पर 78.86%, बरेली के तीन केंद्रों 73.14, गोरखपुर के एक केंद्र पर 75.61%, आगरा के दो केंद्रों पर 78.37% और पटना के 15 केंद्रों 74.79% अभ्यर्थी दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हुए। ऑनलाइन परीक्षा की पहली पाली में सभी केंद्रों पर 80.65% अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

No comments:
Post a Comment