Breaking

Post Top Ad

Saturday, February 17, 2018

रेलवे लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग की अधिकतम उम्र सीमा की 28 साल रेलवे ने पत्र जारी करके की स्तिथि स्पष्ट अभ्यर्थी मान रहे थे 30 वर्ष- क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements

रेलवे  लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग की अधिकतम उम्र सीमा 28  वर्ष ,-रेलवे ने पत्र जारी करके की स्तिथि स्पष्ट अभ्यर्थी मान रहे थे 30 वर्ष  






रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा सहायक लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन पद के लिए मांगे गए आवेदन के लिए सामान्य वर्ग की अधिकतम आयु 28 साल है। अभ्यर्थी अधिकतम आयु 30 साल मान  रहे थे। इसलिए वे परेशान थे। शिकायतों के बाद आरआरबी ने पत्र जारी करके स्थिति को स्पष्ट किया है। 

तीन फरवरी से सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पांच मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 2014 में जब रेलवे की भर्ती आई थी, तब नियम में संशोधन करते हुए अधिकतम आयु को 27 साल से बढ़ाकर 30 साल कर दिया गया था। लेकिन इसके साथ शर्त थी कि अगले चार वर्ष में इसे फिर से 27 साल कर दिया जाएगा। इसका अनुपालन 2019 में हो जाएगा।

 नियम अनुसार अभी जो आवेदन प्रक्रिया चल रही है, उसके लिए अधिकतम आयु 28 साल है। अगले वर्ष यह घटकर 27 साल रह जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी अधिकतम आयु को लेकर परेशान थे। उन्होंने इसकी शिकायत आरआरबी को भेजी थी। इसलिए पत्र जारी करके स्पष्ट किया गया है कि अधिकतम आयु 30 नहीं 28 वर्ष  है। 18 से लेकर 28 साल के अभ्यर्थी  आवेदन कर सकते हैं।3600 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

सामान्य वर्ग के लिए अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क पांच सौ रुपये है। SC-ST, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, थर्ड जेंडर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा में शामिल होने पर यह राशि अभ्यर्थी द्वारा दिए गए बैंक खाते में रिफंड हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages