
परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा से 4092 अभ्यर्थी और कम हो गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने आवेदनों की जांच के बाद खामियां मिलने पर आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इसमें अंक प्रतिशत कम होने व अन्य गड़बड़ियां सामने आई हैं। ऐसे में अब परीक्षार्थियों की संख्या घटकर एक लाख ईक्कीस ही रह गई है। परीक्षा नियामक अधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदनों की जांच पूरी हो गई है। इसमें 4092 के आवेदन सही नहीं मिले हैं, ऐसे में उन्हें बाहर कर दिया गया है। बताया कि 12 अभ्यर्थियों के हाईस्कूल में 33 % से भी कम अंक थे, 11 के इंटर की परीक्षा में 33 % से कम अंक मिले, 52 के स्नातक परीक्षा में 33 % अंक नहीं थे। 11 ऐसे अभ्यर्थी हैं जो सामान्य व आरक्षित वर्ग के थे लेकिन उनके क्रमश: बीएलएड में 50 % और 45 % अंक नहीं थे। 1116 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के यूपी टीईटी व सीटीईटी में 90 से कम अंक थे।
No comments:
Post a Comment