
परिषदीय स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की लिखित परीक्षा प्रदेश के 358 केंद्रों पर होगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती इस बार लिखित परीक्षा के जरिए होनी है। इसके लिए एक लाख 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और करीब एक लाख ने अंतिम आवेदन किया है। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव उत्तर प्रदेश इलाहाबाद को सौंपी गई है। परीक्षा प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर होनी है।
मंडल के डीएम ने सोमवार देर शाम को परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करके भिजवाया है। परीक्षा नियामक ने केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। प्रदेश के 358 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सर्वाधिक 37 परीक्षा केंद्र इलाहाबाद में ही बनाए गए हैं, क्योंकि यहां पर परीक्षार्थियों की संख्या बहुत अधिक है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र सिर्फ राजकीय व अशासकीय माध्यमिक कालेजों को ही बनाया गया है। इम्तिहान की निर्देशिका भी तैयार हो रही है वह भी जल्द ही मंडल मुख्यालयों को भेज दी जाएगी, ताकि केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को निर्देश स्पष्ट रहें। अब NIEC जल्द ही इसकी फीडिंग करेगा।
No comments:
Post a Comment