Breaking

Post Top Ad

Wednesday, January 24, 2018

प्रदेश में होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तैयार हुआ लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम , भेजा गया परीक्षा समिति के पास , फरवरी में विज्ञापन जारी होने की है सम्भावना-क्लिक करे और पढे पूरी खबर

Advertisements
Advertisements

प्रदेश में होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तैयार हुआ लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम , भेजा गया परीक्षा समिति के पास , फरवरी में विज्ञापन जारी होने की है सम्भावना-क्लिक करे और पढे पूरी खबर

प्रदेश में होने वाली  एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तैयार हुआ लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम , भेजा गया परीक्षा समिति के पास , फरवरी में विज्ञापन जारी होने की है सम्भावना






राजकीय इंटर कालेजों और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए उप्र लोकसेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। इसे परीक्षा समिति के पास भेजा गया है। अंतिम मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। फिलहाल यह परीक्षा 9832 पदों के लिए होनी है। फरवरी में इसका विज्ञापन जारी होने की संभावना है।
 आयोग से पहली बार इतने अधिक पदों के लिए परीक्षा होने जा रही है और एलटी ग्रेड शिक्षकों की लिखित परीक्षा भी शासन के निर्देश पर पहली बार हो रही है। यानि राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को पहले परीक्षा पास करनी होगी।

पूर्व में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय एलटी ग्रेड शिक्षकों का चयन मेरिट के आधार पर करता था। इसमें बदलाव के फैसले के बाद शासन ने लिखित परीक्षा उप्र लोकसेवा आयोग से कराने का फैसला किया था। अक्टूबर में तत्कालीन अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने विद्यालयों से रिक्त पदों का ब्योरा जुटाकर उप्र लोकसेवा आयोग को अधियाचन भी उपलब्ध कराया। उस आधार पर आयोग ने पाठ्यक्रम तैयार कराकर परीक्षा समिति के पास भेज दिया है।


हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे FACEBOOK PAGE को अभी LIKE करे।

You Tube चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करे ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages