Breaking

Post Top Ad

Wednesday, January 24, 2018

प्रदेश में होगी 1268 पदों पर होमगार्डो की भर्ती , इंटरमीडिएट होगी योग्यता , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements


प्रदेश में होगी 1268 पदों पर होमगार्डो की भर्ती , इंटरमीडिएट होगी योग्यता - क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

प्रदेश में होगी 1268 पदों पर होमगार्डो की भर्ती , इंटरमीडिएट होगी योग्यता , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 









प्रदेश के चार जनपदों में होमगाडरे की भर्ती शीघ्र ही शुरू होगी, जिसकी योग्यता इंटरमीडियट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं वाराणसी जनपदों में होमगाडरे के 1268 रिक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाएगी। इन पदों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती किये जाने के लिए शासन द्वारा वीडियोग्राफी कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

 होमगार्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार होमगाडरे की भर्ती के लिए स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों की शारीरिक दक्षता की दौड़ की परीक्षा में आरएएफआईडी चिप के आधार पर दौड़ कराई जाएगी।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित है। 
पुलिस कांस्टेबिल के रिक्त पदों में से 5 प्रतिशत पद होमगार्ड से भर्ती किये जाने का प्राविधान है। पुलिस कांस्टेबिल के पद की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडियट होने के कारण जवानों को इसका पूरा लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसीलिए होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडियट किये जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृत पर इंटर पास व्यक्ति ही होमगार्ड बन पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages