Breaking

Post Top Ad

Monday, November 18, 2019

मंगलवार को भी नहीं जारी होगा सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने में लगेंगे अभी दो से तीन दिन-क्लिक करे। और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements

मंगलवार को भी नहीं जारी होगा सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने में लगेंगे अभी दो से तीन दिन-क्लिक करे। और पढ़े पूरी खबर


पुलिस विभाग में सिपाही के 49,568 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा के नतीजे घोषित होने में अभी दो - तीन दिन और लग सकते हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हालांकि नतीजे तैयार कर लिए हैं पर जोनल टीमों को न आने की वजह से इसे घोषित करने में विलंब हो गया है। परीक्षा के नतीजे आने के बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण, शारीरिक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह कवायद प्रदेश के सभी आठ जोन में होनी है। हर जोन में इस आयोजन के लिए अलग से टीम गठित होती हैं। भर्ती बोर्ड के अफसरों के अनुसार जोनल टीमों को इसके लिए बोर्ड
मुख्यालय बुलाया गया था। पर इन टीमों के बोर्ड मुख्यालय न पहुंचने की वजह से नतीजों को घोषित नहीं किया गया। 

बोर्ड ने इसके लिए सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशकों को टीमों को भेजने के लिए कहा है। इसके फौरन बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में दो से तीन लगने का संभावना है।
 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages