Breaking

Post Top Ad

Tuesday, March 5, 2019

RRC Group D recruitment 2019: RRB Group D Result घोषित होने के बाद नई 1 लाख भर्ती का इंतजार-

Advertisements
Advertisements

RRC Group D recruitment 2019: RRB Group D Result घोषित होने के बाद नई 1 लाख भर्ती का इंतजार-

RRB Group D recruitment 1 lakh vacancy 2019: पिछले वर्ष यानी 2018 के फरवरी माह में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी (लेवल-1) की जो 63000 भर्तियां निकाली थीं, उसके नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। सभी आरआरबी ने अपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीईटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची और कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए। आरआरबी ग्रुप डी पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) इसी माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में शुरू होंगे। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ( RRB Group D PET Admit Card ) बहुत जल्द जारी होंगे। इसके जुड़ी सूचना RRC द्वारा उम्मीदवार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजी जाएगी। अब जब रिजल्ट घोषित हो चुका है तो रेलवे ग्रुप डी की नई 1 लाख नई भर्ती का इंतजार और बढ़ गया है।

पिछले साल जहां ग्रुप डी की 63000 भर्तियां निकली थीं, वहीं इस बार 1 लाख भर्तियां निकलेंगी। 12 मार्च को रेलवे में लेवल-1 (ग्रुप डी) की नई 1 लाख भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी होगा। 12 मार्च से ही उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले की तरह इस बार भी भर्तियां Level - 1 पोस्ट पर होंगी। इसके तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड - IV, रेलवे के विभिन्न टेक्निकल डिपार्टमेंट्स (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व एस एंड टी विभाग)  में हेल्पर व असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन पदों पर नियुक्ति होगी। लेकिन इस बार आरआरबी नहीं आरआरसी का नोटिफिकेशन ( RRC - 01/2019 ) जारी होगा। रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए रेल मंत्रालय ने आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) का गठन किया था। संभवत: इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 से 12 अप्रैल के बीच होगी। अच्छा होगा कि आप अंतिम तिथि का इंतजार न करें और पहले आवेदन करें।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages