Breaking

Post Top Ad

Tuesday, February 5, 2019

यूपी पुलिस 41520 सिपाही भर्ती का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी ,भर्ती के लिए बार-बार महिला अभ्यर्थियों की कमी के चलते टल रहा था रिजल्ट , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements
यूपी पुलिस 41520 सिपाही भर्ती का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी ,भर्ती के लिए बार-बार महिला अभ्यर्थियों की कमी के चलते टल रहा था रिजल्ट , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



 41,520 पदों पर सिपाही भर्ती का रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। भर्ती के लिए बार-बार महिला अभ्यर्थियों की कमी के चलते रिजल्ट टल रहा था। पहले रिजल्ट जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी होना था। लेकिन महिला अभ्यर्थियों की संख्या पूरी न होने के कारण तीन बार उनकी और दौड़ करवानी पड़ी। बुधवार को महिला अभ्यर्थियों की आखिरी दौड़ है। इसके बाद भरिजल्ट को फाइनल टच देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

49,568 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। लिखित परीक्षा की आंसर की भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। अभ्यर्थी सात फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि 41520 सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी करने की तैयारी है। जबकि 49568 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages