आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबीटी) की उत्तर कुंजी आज जारी हो सकती है।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित हुई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कुंजी जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा।
RRB Group D answer key इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
स्टेप -1 - नीचे दिए लिंक में से अपने आरआरबी के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप -2 - CBT Level-1 CEN-02/2018 Answer Key संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप -3 - अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। कैप्चा कोड में लिखा टेक्स्ट डालें।
स्टेप-4- लॉग इन करें।

No comments:
Post a Comment