प्रयागराजा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के 69 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा छह जनवरी को सुबह 11 सै अपराह्न 1.30 बजे तक आयोजित की जानी है । सोमवार को सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आनलाइन अपलोड कर दिए जाएंगे और अभ्यर्थी दोपहर बाद वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेगे । प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती की परीक्षा सै पहले 6344 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं । अब आवेदकों की संख्या चार लाख 30 हजार 479 रह गई है और इन अभ्यर्थियों क्रो प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है । सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार इस परीक्षा के प्रवेश पत्र वेसाबइट पर 31 दिसंबर को अपलोड कर दिए जाएगे । अभ्यर्थी दोपहर से प्रवेश पत्र आनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा। परीक्षा केद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपने आनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल
प्रति भी अभ्यर्थियों को साथ लानी होगी । ब्यूरो

No comments:
Post a Comment