यूपी पुलिस व पीएसी में 49568 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से होगी शुरू , 8 दिसंबर तक भरे जायेंगे ऑनलाइन आवेदन , लिखित परीक्षा में होगी माइनस मार्किंग , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
प्रदेश पुलिस में सिपाहियों के कुल 49,568 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार से आवेदन मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि सिविल पुलिस में 31,360 व पीएसी में 18,208 भर्तियां होनी हैं। पीएसी में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे जबकि सिविल पुलिस में पुरुष व महिला दोनों। बोर्ड ने इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर भी लोड कर दी है।
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर होगी। आवेदन के लिए चार सौ रुपये का शुल्क रखा गया है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 8 दिसंबर रखी गई है जबकि ई-चालान 10 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
आयु सीमा
पुरुष 18 से 23
महिला 18-26
लिखित परीक्षा, माइनस मार्किंग भी
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार का एक प्रश्नपत्र होगा। लिखित परीक्षा 300 नंबरों की होगी। गलत उत्तर पर माइनस मार्किंग होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद शारीरिक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसके बाद चयन सूची तैयार की जाएगी।
पदों का निर्धारण
सिविल पुलिस - 31,360 पद - 15,682 अनारक्षित, 8467 ओबीसी, 6585 एससी व 627 एसटी
पीएसी -18,208 पद- 9,104 अनारक्षित, 4,916 ओबीसी, 3,824 एससी व 364 एसटी

No comments:
Post a Comment