Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 16, 2018

पांच लाख रुपये में युवा कल्याण अधिकारी का पेपर लीक हिरासत में 22 लोग

Advertisements
Advertisements
पांच लाख रुपये में युवा कल्याण अधिकारी का पेपर लीक हिरासत में 22 लोग






वाराणसी (जेएनएन) रविवार को प्रदेश भर में युवा कल्याण अधिकारी की प‍रीक्षा आयोजित थी। मगर वाराणसी में वाटसएप के जरिए पेपर को हल कराने की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे प्रश्न के उत्तर की जांच करने के बाद पुलिस ने मोहन सराय के एपेक्स इंटर कॉलेज से आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  
आरोप है कि रोहनिया थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में युवा कल्याण विकास अधिकारी की रविवार को परीक्षा के दौरान साल्वर गैंग के सदस्य इकट्ठा होकर प्रश्न को हल कर रहे थे। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 2 महिलाओं सहित कुल 22 लोगो को हिरासत में लिया है। पकड़े गए कुछ लोगों का कहना है कि हम लोगों का पेपर विभिन्न केंद्रो पर था।
जिसको साल्वर गैंग के सरगना सुभाष व मनीष के द्वारा लिखित परीक्षा का पेपर हल कराने के लिए पांच पांच लाख रुपये में सौदा करके सुबह 5 बजे से ही यहां प्रश्न पत्र हल कराया जा रहा था। कुल 19 प्रश्न ही हल हो पाया था कि तभी पुलिस ने पहुंचकर लोगों को पकड़ लिया। हालांकि साल्वर गैंग का सरगना मनीष, विवेक और सुभाष अभी पुलिस पकड़ के बाहर हैं। पुलिस फ‍िलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages