Breaking

Post Top Ad

Sunday, April 15, 2018

टाॅप 10 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स घटनाक्रम: 09 अप्रैल से 14 अप्रैल 2018

Advertisements
Advertisements
टाॅप 10 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स घटनाक्रम: 09 अप्रैल से 14 अप्रैल 2018




आरबीआई ने उदारीकृत प्रेषण योजना के नियमों को कड़ा किया
•    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश से बाहर धन भेजने की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) की जानकारी देने के नियमों को और कड़ा कर दिया है.
•    इस योजना के तहत कोई व्यक्ति एक वर्ष में ढाई लाख डॉलर तक विदेश भेज सकता है.
•    मानदंडों को कड़ा करने का उद्देश्य निगरानी में सुधार करना और उदारीकृत प्रेषण योजना की सीमाओं का अनुपालन सुनिश्चित करना है.
•    ये कदम देश से बाहर गैरकानूनी ढंग से धन बाहर भेजने पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है.


•    इसमें मौजूदा और पूंजीगत खाते के प्रयोजनों या दोनों के संयोजन के लिए अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में कुछ राशि तक स्वतंत्र रूप से छूट प्रदान करना शामिल है.

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई
•    इस साल राष्ट्रीीय पुरस्कांरों में बेस्‍ट एक्ट्रे स का अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्रे स श्रीदेवी को दिया गया जबकि दादा साहेब फाल्केर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्र विनोद खन्ना को दिया गया.
•    श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्मा 'मॉम' के लिए यह पुरस्काार मिला है.
•    इस साल की सर्वश्रेष्ठ0 फिल्म् के तौर पर असमिया फिल्मक 'विलेज रॉक स्टाैर' को मिला है.
•    वहीं बेस्टस पॉपुलर फिल्मफ के पुरस्का र के तौर पर बाहुबली 2 (तेलगु) को चुना गया है.
•    राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं जो वर्ष 1954 से दिये जा रहे हैं.

बांग्लादेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म किया
•    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 11 अप्रैल 2018 को सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की घोषणा की है. वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में 56% सीटें आरक्षित हैं.
•    हालांकि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि सरकार विकलांग व्यक्तियों और पिछड़ों के लिए नौकरियों में विशेष कोटा रख सकती है.
•    आरक्षण खत्म करने को लेकर हज़ारों प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के बीच यह घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न समूहों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे.
•    बांग्लादेश के छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन सरकारी नौकरियों में पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों और महिलाओं को दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर था.
•    बांग्लादेश में विशेष समूह के लोगों को सरकारी सेवाओं में दिए जाने वाले आरक्षण के खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे थे.

बैडमिंटन रैंकिंग: किदांबी श्रीकांत बने दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी
•    किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन को पीछे छोड़ते हुए 76,895 पॉइंट्स के साथ विश्व नंबर एक की रेंकिंग हासिल की है.
•    विश्व चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन 75470 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं.


•    कोरिया के सोन वेन हू 74670 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं.
•    लगातार चार सुपर सीरीज इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन, डेनमार्क ओपन और फ्रांस ओपन जीतने वाले श्रीकांत नवंबर 2017 में ही वर्ल्ड नंबर एक पर आ सकते थे लेकिन चोट के कारण वह शीर्ष पर नहीं पहुंच सके थे.
•    किदांबी श्रीकांत का जन्म 07 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था.

इसरो ने IRNSS-1I नैविगेशन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया
•    इस प्रक्षेपण से 32 घंटे  उलटी गिनती आरंभ की गई थी जिसके बाद तड़के करीब चार बजकर चार मिनट पर पीएसएलवी-सी41 प्रक्षेपण यान आईआरएनएसएस-1आई उपग्रह को लेकर अंतरिक्ष के लिये रवाना हुआ और कुछ देर बाद उपग्रह को उसकी पूर्वनिर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया.
•    इसरो की इस उपलब्धि को अपनी नैविगेशन श्रृंखला को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
•    आईआरएनएसएस-1आई लगभग 10 वर्षों तक स्थिति, नैविगेशन और समय के निर्धारण के लिए संकेत संचारित करेगा.
•    आईआरएनएसएस-1आई भारतीय क्षेत्रीय नैविगेशन उपग्रह प्रणाली(आईआरएनएसएस) का नौंवा उपग्रह है.
•    आईआरएनएसएस-1आई का वजन 1,425 किलोग्राम है और यह एक नैविगेशन उपग्रह है.

यूआईडीएआई ने ई-आधार के लिए एक नया क्यूआर कोड शुरू किया
•    इस क्यूआर कोड में अब आधार धारक की जानकारी के साथ साथ-साथ फोटो भी होगी.
•    क्यूआर कोड बारकोड लेबल का ही एक रूप है जिसमें छुपी सूचनाओं को मशीन पढ़ सकती हैं.
•    यह आधार कार्ड के त्वरित सत्यापन की सरल ‘ऑफलाइन’ प्रणाली है.
•    बैंक जैसे संस्थान अब आधार कार्ड का सत्यापन ऑफलाइन भी कर पाएंगे.
•    ऑफलाइन सत्यापन की इस सुविधा से एक और विकल्प उपलब्ध होगा और यह सुनिश्चित होगा कि धारक को आधार से जुड़ी किसी सेवा से वंचित नहीं किया जाए.

नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन भौतिकविद पीटर ग्रुएनबर्ग का निधन


•    पीटर ग्रुएनबर्ग ने डिजिटल डेटा स्टोरेज के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया था.
•    पीटर ग्रुएनबर्ग और अल्टबर्ट फेर्ट की खोज के कारण ही गीगा बाइट हार्ड डिस्क का निर्माण संभव हो सका है.
•    इस खोज के बाद स्टोरेज की क्षमता अचानक से बढ़ गई थी. इसी के साथ जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस का साइज भी छोटा हो गया.
•    पीटर ग्रुएनबर्ग को वर्ष 2007 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक अल्टबर्ट फेर्ट के साथ साझा तौर पर नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
•    पीटर ग्रुएनबर्ग को वर्ष 2016 में यूरोपियन कमिशन की ओर से यूरोपियन इनवेंटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन का शुभारंभ किया
•    इसके साथ ही भारत अब रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी के साथ उन देशों की सूची में शामिल हो गया, जिनके पास इस क्षमता का रेल इंजन है.
•    इस परियोजना को तैयार करने में कुल 1300 करोड़ रुपये की लागत आई है. अभी तक भारत के पास 6,000 एचपी का ही इंजन था.
•    प्रधानमंत्री ने इनके अलावा कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया. मुजफ्फरपुर-सुगौली-वाल्मीकिनगर रेलखंड का भी शिलान्यास किया.
•    यह परियोजना निर्धारित समय पर तैयार होने वाली रेलवे के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण और टिकाऊ गतिशीलता की दिशा में सरकार और भारतीय रेलवे के लक्ष्य के अनुसार काम करेगी.
•    ये नए लोकोमोटिव न केवल रेलवे के लिए परिचालन लागत में कमी लाएंगे बल्कि इससे ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में भी कमी लाई जा सकेगी.

पाकिस्तान में पहली बार सिख महिलाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र आरंभ
•    यह रोजगार प्रशिक्षण केंद्र पाकिस्तान महिला आयोग के सहयोग से सिख महिलाओं के जीवन बेहतर बनाने के लिए खोले जा रहे हैं.
•    इस क्षेत्र में रहने वाली सिख महिलाओं को शैक्षणिक एवं वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवाद रोधी अभियान से प्रभावित क्षेत्र है.
•    यहां रहने वाली महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण देकर इनका जीवन स्तर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.
•    खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रोजगार प्रशिक्षण केंद्रों में सिख समुदाय की महिलाओं को शिक्षा और वित्तीय मदद दी जाएगी.
•    इन समुदायों के घरों के नजदीक उन्हें विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

हबल दूरबीन ने सबसे पुराने तारों के समूह की सटीक दूरी मापी
•    तारों के समूह की सटीक दूरी का पता चलने से ब्रह्मांड की उम्र का अंदाजा हो सकता है.
•    इससे खगोल वैज्ञानिकों को तारों के क्रमिक विकास के प्रारूपों में सुधार करने में मदद मिलेगी.
•    यह तारा समूह 13.2 अरब वर्ष पुराना है, जो बिग बैंग के बाद बना था.
•    यह ब्रह्मांड की उम्र पता करने में स्वतंत्र अनुमान देता है.
•    इससे खगोल वैज्ञानिकों को तारा मंडल के विकास मॉडल को सुधारने में सहायता मिलेगी.
•    तारों के समूह तारकीय प्रारूपों में अहम घटक होते हैं क्योंकि प्रत्येक समूह में तारे एक समान दूरी पर होते हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages