Breaking

Post Top Ad

Monday, March 26, 2018

यूपी पुलिस को जल्द मिलेंगे 7500 दरोगा , हेड कांस्टेबल को पदोन्नति देकर दरोगा बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू , पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements
यूपी पुलिस को जल्द मिलेंगे 7500 दरोगा , हेड कांस्टेबल को  पदोन्नति देकर दरोगा बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू , पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




यूपी पुलिस को जल्द ही 7639 दरोगा मिलने वाले हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से दीवान को पदोन्नति देकर दरोगा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इस पदोन्नति में सिर्फ उन्हीं दीवान को मौका मिलेगा जिन्होंने सिपाही से दीवान बनने के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसकी सूची जल्द ही पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ भेजी जाएगी। दरोगा से इंस्पेक्टर बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से हेड कांस्टेबल यानी दीवान को पदोन्नत कर दरोगा बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

 इस पदोन्नति में 1982 बैच से 2014 बैच के दरोगाओं को अवसर मिला है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि दीवान बनने के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया होना आवश्यक है। कुछ लोगों ने पदोन्नति के दौरान प्रशिक्षण पूरा नहीं किया था, ऐसे लोगों को पदोन्नति में मौका नहीं मिलेगा। सूची जारी होने के बाद दरोगा को प्रशिक्षण दिया जाएगा।पदोन्नति की खबर मिलते ही दीवान उत्साहित हैं। सोशल साइट्स पर भी वरिष्ठता सूची वायरल हो गई है। सूची देखकर दीवान अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार वह दरोगा बन जाएंगे। इसमें सिर्फ उन्हीं पुलिसकर्मियों को झटका लगेगा जिनका चरित्र पंजिका ठीक नहीं है। सजा पाने वाले दीवान की फाइल बंद कर दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय में चरित्र पंजिका का सत्यापन चल रहा है। जांच रिपोर्ट तैयार करके इसे लखनऊ भेज दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages