Breaking

Post Top Ad

Thursday, March 29, 2018

बड़ी खबर :: यूपी पुलिस मेरिट सिपाही भर्ती 2015 को हाईकोर्ट से मिली क्लीन चिट , सरकार जल्द ही शुरू करेगी भर्ती प्रक्रिया , क्लिक करें और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements
बड़ी खबर :: यूपी पुलिस मेरिट सिपाही भर्ती 2015 को हाईकोर्ट से मिली क्लीन चिट , सरकार जल्द ही शुरू करेगी भर्ती प्रक्रिया , क्लिक करें और पढ़े पूरी खबर 

यूपी पुलिस में 34,716 पदों पर भर्ती के लिए 2015 में शुरू हुई प्रक्रिया को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्लीन चट दे दी। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया पर कार्यवाही शुरू कर देगी।
मेरिट के आधार पर होने वाली इस नियुक्ति प्रक्रिया को 2016 में हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था। सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए पुरानी चयन प्रक्रिया के बजाय लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्ति कराने का सुझाव दिया था।

गौरतलब है कि 2015 में पुलिस भर्ती मेरिट के आधार पर होनी थी। जिसमें अभ्यर्थी के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और फिटनेस टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनायी जानी थी। इसमें लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages