भारतीय रेलवे पूर्व में घोषित 90 हजार रिक्तियों के अलावा 20 हजार और लोगों की भर्ती करेगी। इस तरह रेलवे में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1.10 लाख हो गई है। पूर्व में की गई रिक्तियों की घोषणा के जवाब में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘युवाओं के लिए रेलवे में 1.10 लाख नौकरियां : दुनिया के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में एक, अब और बड़ा ऐलान हुआ।’ उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) व रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के लिए कुल नौ हजार रिक्तियां और 10 हजार से अधिक रिक्तियां अन्य विभागों के लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ और आरपीएसएफ के लिए अधिसूचना मई-2018 में जारी की जाएगी। रेलवे पुलिस, लोको ड्राइवर्स और टेक्नीशियंस के लिए परीक्षा ऑनलाइन होगी।


No comments:
Post a Comment