Breaking

Post Top Ad

Friday, March 30, 2018

रिलायंस जियो ने कर दिया ऐलान, अब फ्री में 1 साल तक जियो जी भरके

Advertisements
Advertisements

Jio Prime मेंबरशिप अगले साल मुफ्त, लेकिन सिर्फ मौज़ूदा यूज़र के लिए

Jio Prime मेंबरशिप अगले साल मुफ्त, लेकिन सिर्फ मौज़ूदा यूज़र के लिए
रिलायंस जियो

ख़ास बातें

  • मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को मुफ्त में एक साल के लिए मिलेगी यह सेवा
  • नए यूज़र को मेंबरशिप लेने के लिए 99 रुपये का शुल्क देना होगा
  • इससे पहले भी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये ही थी
जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को अगले एक साल के लिए यह सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। बताया गया है कि जिन रिलायंस जियो यूज़र ने Jio Prime मेंबरशिप के लिए 31 मार्च 2018 या उससे पहले ही सब्सक्राइब किया है, उन्हें कंपनी की ओर से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के प्राइम सेवा मिलती रहेगी। बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
 ऐसे में मौज़ूदा जियो प्राइम सब्सक्राइबर को इस मेंबरशिप को फिर से एक्टिव करना होगा, जो जियो ऐप के ज़रिए संभव होगा।जिन यूज़र ने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है। उन्हें इसके लिए 99 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर मौज़ूदा और नए प्राइम मेंबर के लिए स्थिति साफ की है। 

ऐसे मिलेगी एक साल के लिए मुफ्त में जियो प्राइम मेंबरशिप

31 मार्च या उससे पहले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र को मुफ्त में अगले साल के लिए मेंबरशिप दी जा रही है। मुफ्त सेवा मायजियो ऐप के ज़रिए हासिल की जा सकती है। सबसे पहले मायजियो ऐप में जाएं, फिर 12 महीने की कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप में अपनी रुचि दिखाएं। इसके बाद आपकी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन जारी रहेगी। 

गैर-जियो प्राइम मेंबर को यह करना होगा...

अगर आपने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है। तो यह सदस्यता 99 रुपये में मिलेगी। एक तरह से देखा जाए तो नए जियो प्राइम मेंबर को भी कोई नुकसान नहीं होने वाला।
बता दें कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत, पहले की तरह यूज़र को सस्ते दाम में रीचार्ज पैक और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में यूज़र को और सुविधाएं मुहैया कराएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages