
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कराई जा रही संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Tier-2) 2017 में बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते दो केंद्रों पर दिक्कतें हुईं। भोपाल और एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत पटना (बिहार) में निर्धारित समय से परीक्षा दो घंटे बाद शुरू हो पाई । लेकिन, पटना में अभ्यर्थियों के हंगामा कर देने से वहां उस शिफ्ट की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
आयोग देश भर में सीजीएल परीक्षा Tier-2, 17 फरवरी से करा रहा है। परीक्षा 22 फरवरी तक होनी है। सभी केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा हो रही है। बुधवार को प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू होनी सुनिश्चित थी लेकिन, इससे पहले ही करीब पौने नौ बजे सर्वर की खराबी के चलते कुछ केंद्रों पर डाटा डाउनलोड होने में दिक्कत महसूस होने लगी।
No comments:
Post a Comment