Breaking

Post Top Ad

Thursday, February 15, 2018

रेलवे में निकली 84 हज़ार 409 पदों पर भर्ती -आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू -क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements


रेलवे में निकली 84 हज़ार 409 पदों पर भर्ती - आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू -क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  






रेलवे ने 84 हजार 409 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। रेलवे भर्ती की वेबसाइट ने इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता का ब्योरा दिया है। दसवीं के साथ आवेदक से आरटीआई प का प्रमाण पत्र भी मांगा गया है। निचले स्तर पर होने वाली भर्ती में ग्रुप सी के लेवल 2 में फिटर, क्रेन ड्राइवर, लुहार, बढ़ई व इसी ग्रुप के लेवल 1 के लिए मेंटेनर, प्वाइंट मैन, हेल्पर, गैटमैन जैसे पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ग्रुप सी के लेवल 2 के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल की है, जबकि ग्रुप सी के लेवल 1 में यह 18 से 31 साल रहेगी। लेवल दो में भर्ती होने वालों को 19900-63200 का वेतनमान दिया जाएगा वहीं दूसरी श्रेणी के लिए यह 18000-56900 होगा। 

पहली श्रेणी के लिए आवेदन पांच मार्च तक व दूसरी के लिए 12 मार्च तक लिए जाएंगे।
 एससी-एसटी को स्लीपर क्लास में मिलने वाली फ्री पास की सुविधा के लिए पहले की तरह से कंप्यूटर पर आधारित टेस्ट होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages