राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखे जाने का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सामान्य श्रेणी की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की है।
साथ ही ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है ।ज्ञापन में राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अजय सोम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जिसमें सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियों के लिए आयु सीमा को 18 वर्ष से लेकर -22 वर्ष रखा गया है। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद पुलिस की भर्ती आई है, जिसके लिए काफी समय से अभ्यार्थी तैयारी कर रहे थे। ऐसे में उनकी आयु भर्ती के दायरे से बाहर हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सामान्य श्रेणी की अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विशाल सोम, सुशील, विशाल तोमर, गौरव, कपिल, अवनीश, संदीप, विकास आदि उपस्थित थे ।

No comments:
Post a Comment