Breaking

Post Top Ad

Tuesday, January 30, 2018

प्रदेश के डिग्री कॉलेजो में अब नहीं होगी स्वकेंद्र परीक्षा , दूसरे केन्द्रो पर जाकर परीक्षा देनी होगी छात्र -छात्राओं को -क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements

 प्रदेश के डिग्री कॉलेजो में अब नहीं होगी  स्वकेंद्र परीक्षा , दूसरे केन्द्रो पर जाकर परीक्षा देनी होगी छात्र -छात्राओं को -क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 






प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में अब स्वकेंद्र परीक्षा नहीं होगी। यहां के छात्र-छात्रओं को दूसरे परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा देनी होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए सरकार पहली बार नियमावली बनाने जा रही है। इस पर खुद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बुधवार को कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे। 

साफ है कि प्रदेश सरकार राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली खत्म करने जा रही है। स्नातक व परास्नातक दोनों ही परीक्षाओं यह नियम लागू होगा। नकल विहीन परीक्षा के लिए कितने छात्र-छात्रओं पर कितने पर्यवेक्षक तैनात होंगे इस पर भी निर्णय बुधवार को लिया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए और क्या-क्या उपाय अपनाएं जाने चाहिए इस पर भी डिप्टी सीएम कुलपतियों के साथ चर्चा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages