Breaking

Post Top Ad

Sunday, January 28, 2018

एमटीएस (गैर तकनीकी) 2016 परीक्षा (टियर-टू) में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ , 62698 अभ्यर्थियों में से 92 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा- क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

Advertisements

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को कराई गई एमटीएस (गैर तकनीकी) 2016 परीक्षा (टियर-टू), में यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों का रेला उमड़ पड़ा। एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश और पटना (बिहार) से आवेदन करने वाले सभी 62, 698 अभ्यर्थियों की परीक्षा केवल इलाहाबाद में ही 133 केंद्रों पर कराई गई। इसमें 92.55 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर तकनीकी) 2016 परीक्षा (टियर-टू), में वैसे तो देश भर में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन इसमें सिर्फ मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के जिलों और बिहार से 62, 698 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इन सभी के लिए इलाहाबाद के 133 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
 रविवार को सभी केंद्रों पर एक पाली में सुबह 11 से साढ़े ग्यारह बजे तक यानी सिर्फ आधे घंटे समयावधि में परीक्षा हुई। परीक्षा पेन पेपर मोड (लिखित) से कराई गई। आयोग के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि 62, 698 कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 58024 यानी 92.55 फीसद अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages